Dhanbad News: डीएवी सिंदरी में गांधी-शास्त्री जयंती पर रन फॉर डीएवी मैराथन
धनबाद, अक्टूबर 3 -- Dhanbad News: सिंदरी। डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद 'रन फॉर डीएवी' के तहत दो किलोमीटर की मैराथन दौड़ आयोजित हुई। छात्रों ने भाषण, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। प्राचार्य आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि गांधीजी का सत्य और अहिंसा का मार्ग तथा शास्त्रीजी की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: गांधी जयंती पर डीएवी ने कराया रन फॉर डीएवी यह भी पढ़ें- 'रन फॉर डीएवी' में दौड़ा विद्यालय परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.