Dhanbad News: डीएवी मुनीडीह में विज्ञान प्रश्नमंच प्रतियोगिता
धनबाद, अक्टूबर 11 -- Dhanbad News: डीएवी पब्लिक स्कूल, मुनिडीह के कर्मयोगी एनडी ग्रोवर स्मृति प्रार्थना सभा स्थल में शनिवार को विज्ञान प्रश्नमंच प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा आठवीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न सदनों का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लिया। प्रतियोगिता में साम सदन 17 अंकों के साथ प्रथम, यजुर सदन 14 अंकों के साथ द्वितीय और ऋग् सदन 13 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा। अथर्व सदन ने 11 अंक प्राप्त किए। प्राचार्या इंदू प्रसाद ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने, जिज्ञासु बनने और तर्क के आधार पर समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Pakur News: डीएवी पब्लिक स्कूल में सह-पाठ्यक्रम गतिविधि आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.