Dhanbad News: डीएवी मुनीडीह प्रोजेक्ट में मनी पटेल जयंती
धनबाद, नवम्बर 1 -- Dhanbad News: डीएवी पब्लिक स्कूल, मुनीडीह प्रोजेक्ट में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। प्राचार्या इंदु प्रसाद, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर छात्राओं कोमल, समृद्धि और अनन्या ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला। प्राचार्या इंदु प्रसाद ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम को सफल बनाने में एमपी सिंह, कृष्ण प्रसाद, जेपी महतो, जितेंद्र कुमार, मेघा पाराशर और प्रशांत कुमार दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.