धनबाद, अगस्त 22 -- Dhanbad News: बरोरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से डीएवी स्कूल बरोरा में बाल-विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह की रोकथाम के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया तथा समाज में इसके खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सुमन पाठक और शैलेन्द्र झा ने कहा कि बाल विवाह केवल समाजिक बुराई ही नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यक्तिगत विकास व सम्मानजनक जीवन के अधिकारी का उल्लंघन है। मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य आशीष सिंह, गौरव कुमार उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...