धनबाद, अक्टूबर 4 -- Dhanbad News: बीसीसीएल के तत्वावधान में डीएवी बनियाहीर में शनिवार को दंत जांच शिविर लगाया गया। इसमें केंद्रीय व क्षेत्रीय चिकित्सालय के डॉक्टरों ने लगभग 1000 बच्चों के दांतों की जांच की। उन्हें उचित परामर्श के साथ जरूरी दवाइयां दी गईं। शिविर में केंद्रीय चिकित्सालय की डॉ मंजरी व उनके सहयोगी चिकित्सक और जियलगोरा अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ मलय कुमार व सहायक कर्मी चंदन कुमार सहित अन्य चिकित्सा कर्मियों ने मुख्य भूमिका निभाई। प्राचार्या डॉ. अभिलाषा ने अतिथियों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: लायंस क्लब की ओर से स्कूल में लगा दंत चिकित्सा शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...