धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: डीएवी कोयलानगर की मेजबानी में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स झारखंड क्लस्टर-10 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में क्लस्टर-10 के 10 डीएवी विद्यालयों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में डीएवी कोयला नगर के छह विद्यार्थियों ने स्वर्ण और चार ने रजत पदक जीता है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं एलएमसी चेयरमैन पंकज कुमार सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की शुभकामनाएं दीं। बीसीसीएल की एचओडी (वेलफेयर) किरण रानी नायक ने कहा कि खेल सम्मान, कॅरियर और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बन चुके हैं तथा युवाओं के लिए इसमें असीम संभावनाएं हैं。 यह ...