धनबाद, अगस्त 5 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। डीएवी कोयला नगर ने क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। मंगलवार को फाइनल में डीएवी कोयला नगर में एजी चर्च स्कूल सोदपुर को 7 विकेट से हराया। इस मैच में पहले खेलते हुए एजी चर्च स्कूल ने 128 रन बनाए। वरुण पासवान ने 48, अंश श्रीवास्तव 24 व उमर अली ने 19 रन बनाए। डीएवी कोयला नगर की ओर से अमृतांशु ने पांच एवं सनी कुमार ने दो विकेट लिए। जवाब में डीएवी कोयला नगर ने 8.5 ओवर में तीन विकेट पर 129 रन बनाकर मैच जीत लिया। शुभ पांडे ने 53, अंश राज 41 तथा सनी ने नाबाद 16 रन बनाए। यह भी पढ़ें- एसआर डीएवी पुंदाग में खिलाड़ियों का हुआ सम्मान एजी चर्च स्कूल के वरुण पासवान को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। डीएवी कोयला नगर के सागर सेन को...