Dhanbad News: डीएम पब्लिक स्कूल नेत्र जांच व रक्तदान शिविर
धनबाद, अक्टूबर 4 -- Dhanbad News: डीएम पब्लिक स्कूल, परसिया पुटकी परिसर में शनिवार को नेत्र जांच व रक्तदान शिविर लगाया गया। असर्फी अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर में विद्यालय के शिक्षकों समेत स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 150 लोगों की नि:शुल्क नेत्र जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। वहीं शिविर में 43 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार महतो ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य जागरूकता के साथ जरूरतमंदों की सहायता जरूरी है। मौके पर प्रधानाचार्य जैकोब थॉमस ने कहा कि ऐसे शिविर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत करते हैं। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: स्वास्थ्य जांच शिविर में पीटीपीएस कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेकों की सक्रिय भागीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.