Dhanbad News: डीईओ ने क्लास रूम में पीछे बैठ किया आकलन
धनबाद, सितम्बर 12 -- Dhanbad News: धनबाद। डीईओ अभिषेक झा ने शुक्रवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय दामोदरपुर का औचक निरीक्षण किया। डीईओ क्लास रूम में सबसे पीछे वाली बेंच पर बैठ गए। शिक्षक की क्लास का मूल्यांकन किया। उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों एवं कक्षा संचालन की स्थिति संतोषजनक पाई। एमडीएम, इको क्लब, प्रशस्त एप समेत अन्य कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को कक्षाओं का संचालन करते हुए पाया। विभाजित पाठ्यक्रम के अनुसार समुचित रूप से संचालन किया जा रहा है। विद्यार्थियों की उपस्थिति में वृद्धि, ब्लैक बोर्ड का नियमित उपयोग, परिसर की स्वच्छता में सुधार, शौचालय की साफ-सफाई, कक्षा में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, कक्षा में समय-सारणी के प्रदर्शन समेत कई निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- शिक्षा विभाग की ऑनलाइन समीक्षा आज यह भी पढ़ें- Sahibgan...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.