Dhanbad News: डिनोबिली भूली में पेरेंट्स नाइट पर बच्चों ने प्रस्तुत की 'द हैप्पी प्रिंस' नृत्य-नाटिका
धनबाद, नवम्बर 1 -- Dhanbad News: डिनोबिली स्कूल, भूली में शनिवार शाम पेरेंट्स नाइट का भव्य आयोजन किया गया। इसमें कक्षा चार और पांच के करीब 216 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि फादर पायस फर्नांडिस एसजे एवं अन्य अतिथियों ने किया। विद्यालय की प्राचार्या नाएला हसन ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आयरिश लेखक ऑस्कर वाइल्ड की प्रसिद्ध कहानी पर आधारित नृत्य-नाटिका 'द हैप्पी प्रिंस' रही। विद्यार्थियों ने नृत्य और अभिनय के माध्यम से दया, करुणा, आत्मबलिदान एवं परोपकार का संदेश दिया। उनकी आकर्षक प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी प्रतिभा निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.