Dhanbad News: डिजिटल साक्ष्य की जांच के लिए पुलिस अफसरों को फॉरेंसिक ट्रेनिंग
धनबाद, अगस्त 23 -- Dhanbad News: साइबर सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत शनिवार को जिला पुलिस मुख्यालय में फॉरेंसिक इमेजिंग एवं हैशिंग विषय पर विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में साइबर डीएसपी प्रदीप कुमार साव के साथ जिले के विभिन्न थाना प्रभारी, साइबर थाना के पदाधिकारी, तकनीकी शाखा के कर्मी तथा जिले के सभी थानों से आए पुलिस अफसर शामिल हुए। प्रशिक्षक सुयश भारती ने पुलिस अधिकारियों को डिजिटल साक्ष्यों के वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण, संरक्षण एवं सत्यापन की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि डिजिटल साक्ष्य को सुरक्षित तरीके से कलेक्ट करने और उसकी विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए फॉरेंसिक इमेजिंग और हैशिंग बेहद महत्वपूर्ण हैं। अधिकारियों को फोरेंसिक इमेजिंग की अवधारणा, इसके उपयोग और जांच में इसकी आवश्यकता के बारे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.