धनबाद, अगस्त 8 -- Dhanbad News: चिरकुंडा, प्रतिनिधि। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, चिरकुंडा सेवा केंद्र की ओर से संचालित 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत शुक्रवार को अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर एवं डीवीसी प्लस 2 हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को डिजिटल डिटॉक्स (मोबाइल एवं सोशल मीडिया की लत से मुक्ति), परीक्षा के भय (एग्जाम फियर), मानसिक शुद्धिकरण (मेंटल डिटॉक्स), नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव और उनसे मुक्त होने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, मानसिक संतुलन एवं नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना है। मौके पर सेवा केंद्र के बीके पिंकी दीदी, बीके अनीता दीदी, युवा प्रभाग (यूथ विंग) की राष्ट्रीय सम...