Dhanbad News: डिजिटल अरेस्ट से बचें, पुलिस ऑनलाइन गिरफ्तारी नहीं करती : एसएसपी
धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: आईआईटी धनबाद में गुरुवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत साइबर सिक्यूरिटी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एसएसपी प्रभात कुमार ने लोगों को साइबर ठगी, खासकर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हो रही ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते समय सतर्कता बेहद जरूरी है। एसएसपी ने कहा कि बैंक खाते की जानकारी, कार्ड डिटेल, पासवर्ड और ओटीपी जैसी संवेदनशील वित्तीय जानकारी कभी भी किसी के साथ साझा न करें। साइबर अपराधी ठगी के लिए रोज नए तरीके अपना रहे हैं। लोगों को जागरूक रहकर ही इससे बचा जा सकता है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। कोई भी पुलिस अधिकारी ऑनलाइन किसी को गिरफ्तार करने की बात कहकर पैसे नहीं मांगता। ऐसा फोन या वीडियो क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.