धनबाद, जुलाई 20 -- Dhanbad News: डिगवाडीह सर्कस मैदान में रविवार को गणेश पूजा कमेटी के गठन को लेकर बुलाई गई आमसभा में अचानक दो गुट भिड़ गए। बताया जाता है कि शैलेन्द्र खरवार की अध्यक्षता में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में नई कमेटी गठित कर मेला के लिए भूमि पूजन की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच पुरानी कमेटी के पदाधिकारी दिनेश यादव अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे गए। आरोप है कि उन्होंने पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया और पूजा की थाली व फूल-मालाएं फेंक दीं। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए, जिससे मैदान में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही जोड़ापोखर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लेकर थाना ले गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सिंदरी डीएसपी प्रकाश चन्द्र महतो भी थाना पहुंचे। उन्होंने दो...