धनबाद, सितम्बर 5 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। कोयलांचल के प्रसिद्ध डिगवाडीह गणेश पूजा महोत्सव की तैयारियां प्रशासनिक सहयोग मिलने के बाद जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। पूर्व में वित्तीय अनियमितता के आरोपों के चलते जिला प्रशासन ने विधि-व्यवस्था के मद्देनजर मेले पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था। हालांकि, हजारों श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और धार्मिक परंपरा को देखते हुए अब रुकावटें दूर हो गई हैं और गुरुवार से डिगवाडीह सर्कस मैदान में मेला सामग्री पहुंचनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को गणेश मंदिर कार्यालय में पूजा कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें कमेटी के अध्यक्ष जगजीवन राम, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. एमके ठाकुर, सचिव मोहन यादव और सह-सचिव दिनेश यादव सहित उज्ज्वल मंडल, लखु केशरी व मंटू पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: गण...