धनबाद, नवम्बर 13 -- Dhanbad News: डिगवाडीह नंबर 10 बालू लाइन स्थित ऐतिहासिक छठ तालाब के जीर्णोद्धार की उम्मीद जगी है। वार्ड 40 की पार्षद काजल कुमारी की पहल पर तालाब की साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। पार्षद ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य का जायजा लिया। तीन से चार घंटे तक स्थानीय लोगों से बातचीत कर तालाब की समस्याओं की जानकारी ली। लोगों ने तालाब के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण को लेकर अधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बदहाल स्थिति और छठ महापर्व के महत्व को देखते हुए समुचित विकास की मांग की गई है। सहायक नगर आयुक्त ने भी तालाब का निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: लाल बंगला दामोदर नदी छठ घाट पर तैनात रहेंगे छह गोताखोर उन्होंने बताया कि मामला मेयर और नगर आयुक्त के संज्ञान में है और जल्द ही सौंद...