धनबाद, सितम्बर 27 -- Dhanbad News: डालसा की ओर से रविवार को धोखरा पंचायतभवन में नुक्कड़ नाटक व मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मौके पर कलाकारों नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सचिव मयंक तुषार टोपनो ने कहा कि जिला प्रशासन के जन संपर्क विभाग के सहयोग से विधिक सेवा व जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहूंचाने का प्रयास किया जा रहा है। दर्जनों लाभार्थियों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। डालसा की ओर से हेमराज चौहान, काजल कुमारी, मुखिया उषा देवी, विश्वनाथ महतो, उपमुखिया पुष्पा देवी, नरेश महतो, मानिक महतो, अरविन्द महतो, सुनील महतो, बीरबल सोरेन आदि मौके पर थे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सिलफोड़ी में योजनाओं की दी गई जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...