धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: धनबाद। शक्ति समर्पण फाउंडेशन ग्रुप ने सरायढेला के कुसुम विहार फेस-2 स्थित डेस्टिनी रिसॉर्ट में डांडिया नाइट का आयोजन किया। रंगारंग कार्यक्रम में 80 महिलाओं ने हिस्सा लिया और डांडिया की धुनों पर नृत्य किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर की गई। इसके बाद डांडिया नृत्य का दौर शुरू हुआ, जिसमें पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। उत्सव के आनंद को दोगुना करने के लिए कार्यक्रम में शामिल हुईं सभी महिलाओं को ग्रुप की ओर से विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जया सिंह, रमा सिन्हा के अलावा शक्ति समर्पण फाउंडेशन ग्रुप की सचिव मधु सिन्हा, संतोषी आनंद, संगीता सिन्हा, मीनू साव, शैली और सुषमा सिंह सहित ग्रुप के कई पदाधिकारियों व सदस्य उपस्थिति थीं। यह...