Dhanbad News: ठाकुर मोड़ पर पोल से हैलोजन लाइट की चोरी
धनबाद, अक्टूबर 26 -- Dhanbad News: तीसरा थाना क्षेत्र के एमओ सीपी ठाकुर मोड़ पर शनिवार की रात चोरों ने मुख्य मार्ग के बिजली पोल में लगी हैलोजन लाइट चुरा ली। रविवार सुबह चोरी की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तीसरा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। व्यस्त मुख्य मार्ग पर हुई इस घटना से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों में दहशत है। ठाकुर मोड़ पर करीब एक दर्जन से अधिक दुकानें हैं। दुकानदारों का कहना है कि पोल से लाइट उतारने का सीधा मतलब है कि चोर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहार नजदीक हैं, ऐसे में चोर-उचक्के सक्रिय हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.