धनबाद, नवम्बर 28 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। तापमान गिरते ही धनबाद में वायरल बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल और सदर अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, खांसी, बुखार और बदन दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सुबह से शाम तक ओपीडी में भीड़ लगी रह रही है। रोज 40 से अधिक मरीज वायरल बीमारी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। मरीजों में बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी शामिल हैं। कोई तेज बुखार और बदन दर्द से परेशान है, तो कोई पेट दर्द, सिर दर्द, सर्दी और खांसी लेकर पहुंच रहा है। डॉक्टर जांच के बाद दवा दे रहे हैं और आराम, पर्याप्त पानी पीने व ठंड से बचाव की सलाह दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: सांस और बुखार के मरीज बढ़े, बीपी भी बना परेशानी का कारण ओपीडी में बढ़े वायरल बीमारी के मरीज धनबाद मेडिकल अस्पताल के औषधि विभाग के प्र...