धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद सांसद ढुलू महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी के बीच बीते कुछ माह से चला आ रहा विवाद बुधवार को दिशा की बैठक में भी देखने को मिला। ट्रॉमा सेंटर को लेकर सांसद और विधायक आमने-सामने आ गए। सांसद ट्रॉमा सेंटर नहीं बनने के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे थे, वहीं निरसा विधायक ने केंद्र सरकार पर ठीकरा फोड़ा। दिशा की बैठक में बुधवार को ट्रॉमा सेंटर नहीं बनने का मुद्दा उठा तो सांसद ने इसका ठीकरा राज्य सरकार पर फोड़ते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही की वजह से अबतक धनबाद में ट्रॉमा सेंटर नहीं बन पाया। धनबाद में तोपचांची और निरसा में ट्रॉमा सेंटर का प्रस्ताव था, लेकिन अबतक यह योजना फाइलों में ही कैद होकर रह गई। सांसद ने कहा कि बाघमारा में भी ट्रॉमा सेंटर बनाने का प्रस्ताव दिया गया, लेकि...