धनबाद, सितम्बर 12 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। बैंक मोड़ के जेपी चौक पर गुरुवार को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई के मामले में बैंक मोड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

घटना का विवरण यातायात थाना के सहायक अवर निरीक्षक मन मसीह आईंद के बयान पर झरिया के कोयरीबांध निवासी विकास कुमार साव और एना इस्लामपुर निवासी बंटी अंसारी को नामजद किया गया है। इसके अलावा दो-तीन अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी में बताया कि 10 सितंबर की सुबह 11.15 बजे जेपी चौक ट्रैफिक पोस्ट पर वाहनों का परिचालन नियंत्रित किया जा रहा था। इस दौरान धनसार की ओर से आ रही ट्रैफिक में रुकी एक बाइक को चालक ने अचानक निकाल कर सड़क पार करने का प्रयास किया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने दुर्घटना की आशंका को देखते हुए बाइक रोककर किनारे करने का इशारा क...