धनबाद, जुलाई 9 -- Dhanbad News: धनबाद, कार्यालय संवाददाता। बाबूडीह, पाल नगर और बरमसिया के सहजानंद नगर के ट्रांसफॉर्मर में मंगलवार की रात खराबी आ गई। इस कारण बुधवार की देर रात तक अंधेरा छाया रहा। लोगों को अधिक परेशानी हुई। वहीं बाबूडीह में ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर से दोपहर तक बिजली बहाल की गई। अन्य जगहों पर दिनभर बिजली नहीं रहने से लोगों को अधिक परेशानी हुई। बाबूडीह के ट्रांसफॉर्मर का क्वॉयल जल गया, जिससे अचानक वोल्टेज बढ़ गया। इस कारण कई घरों के पंखे, मोटर, टीवी सहित अन्य उपकरण में खराबी आ गई। लोगों को आर्थिक नुकसान हुआ। सहायक अभियंता ऋषि सागर श्रीवास्तव का कहना है कि मंगलवार की देर रात बारिश के कारण तीन ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...