धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: बाघमारा की कंपनियों व ट्रांसपोर्टिंग कार्य में जनप्रतिनिधियों का शेयर है। इस वजह से स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ रहा है। यह कहना है निरसा विधायक अरूप चटर्जी का। वह गुरुवार को न्यू मधुबन कोल वाशरी में कोल माइंस वर्कर यूनियन के बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन धरना को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नियोजन व हक की मांग को लेकर आंदोलन करने वालों पर कुछ दलाल व दबंग किस्म के लोगों द्वारा लाठी-डंडे से हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग काम करेंगे तो पीएफ समेत अन्य अधिकारों की मांग करेंगे, जिससे कंपनियों में बैठे जनप्रतिनिधियों को नुकसान होगा। उन्होंने धरनार्थियों से एकजुट होकर आंदोलन जारी रखने की अपील की। झामुमो ने भी धरना को समर्थन दिया है। मौके पर केंद्रीय सदस्य डबलू महथा, ...