Dhanbad News: ट्रक लोडिंग के लिए कोयला नहीं मिलने पर रोका काम
धनबाद, जुलाई 5 -- Dhanbad News: विश्वकर्मा परियोजना कोल डंप में शनिवार को ट्रक लोडिंग के लिए कोयला नहीं मिलने से नाराज असंगठित मजदूरों ने जश्रंस के बैनर तले उत्पादन और ट्रांसपोर्टिंग कार्य पूरी तरह ठप कर दिया। आक्रोशित मजदूरों ने परियोजना के बाहर धरना देकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। आंदोलन के कारण लगभग चार घंटे तक कामकाज पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलने पर पहले धनसार कोलियरी प्रबंधक दीपक झा धरना स्थल पहुंचे और जल्द पर्याप्त कोयला देने का आश्वासन दिया, लेकिन मजदूर नहीं माने। जश्रंस नेता देशराज चौहान और सुमन हांसदा ने कहा कि 10 दिन पहले कोलियरी कार्यालय में इसी मुद्दे पर वार्ता हुई थी, पर आश्वासन के बाद भी न तो कोयला मिला और न ही मुख्यालय को एलॉटमेंट भेजा गया। यह भी पढ़ें- Chatra News: छह माह से मजदूरी नहीं मिलने से क्षुब्ध सफाई कर्मियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.