धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर जीटी रोड सिक्स लेन पर रविवार शाम हुए हादसे में एक गर्भवती महिला घायल हो गई। बताया जाता है कि सिक्स लेन से गुजर रहे एक ट्रक का चक्का अचानक खुलकर सड़क पर दौड़ने लगा। उसी समय वहां से बाइक पर जा रही एक गर्भवती महिला चक्के की चपेट में आ गई। चक्के के टकराने से बाइक असंतुलित होकर गिर गई और महिला सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई। घायल महिला की पहचान ललिता देवी के रूप में हुई है। वह अपने परिजन मुकेश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए राजगंज क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बंधुगंज के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चार लोग घायल पुलिस ने ट्रक और चक्के को कब्जे में ...