धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर महुदा बाजार स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर के समीप बुधवार की संध्या एक टोटो व बाइक की आमने-सामने से हुई टक्कर में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची महुदा पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल भुरूंगिया स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सिंगड़ा बस्ती निवासी धीरन दास अपने टोटो से महुदा बाजार की ओर जा रहे थे। इसी बीच बोकारो की ओर से धनबाद जा रहे बोकारो सेक्टर-12 निवासी अमरदीप कुमार की अपाची बाइक अनियंत्रित होकर टोटो से टकरा गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: टोटो की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर घायल घटना में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची महुदा पुलिस ने दोनों...