धनबाद, जुलाई 3 -- Dhanbad News: राजगंज इंटर कॉलेज मोड़ के पास गुरुवार को चुटियारो के पावापुर निवासी किशुन रजवार टेलर की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग आठ बजे वह गांव के तीन अन्य लोगों के साथ अपनी-अपनी साइकिल से काम करने जा रहे थे। इसी दौरान कतरास से आ रहा टेलर अचानक मुड़ गया। इससे किशुन साइकिल सहित टेलर के अंदर चला गया। घटना को देख अन्य साथियों ने वाहन को रुकवाया। इसके बाद घायल को वाहन के नीचे से निकाला गया। पुलिस ने टेलर को जब्त कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...