धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: धनबाद। बैंकमोड़ में टेक्सटाइल मार्केट के सामने फुटपाथ को रॉड लगाकर घेर दिया गया था। इसकी शिकायत मिलने पर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी रॉड को तोड़कर हटाया। निगम के फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अगली बार फुटपाथ का अतिक्रमण किया तो जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं पुराना बाजार में सड़क पर दुकान लगाकर सब्जी बेचने वालों को भी वहां से हटाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...