धनबाद, नवम्बर 8 -- Dhanbad News: दाड़दाहा टीएससी क्लब ने सुवरिया जयहिंद क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। विजेता टीम ने निचितपुर जूनियर स्टूडेंट्स क्लब को पराजित किया। जनता मजदूर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार दिया। खिलाड़ियों से आपसी तालमेल बनाकर खेलने की बातें कही। जनता मजदूर संघ के नेता वेदप्रकाश ओझा ने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग करने की बातें कही। पंसस योगेश मांझी, सपन कुमार महतो, अजीत मल्लिक, नीलकमल महतो, विष्णु महतो, किशोर महतो, बबलू महतो, फुलचंद महतो, कार्तिक महतो, दिनेश महतो, निर्मल राय, निरंजन राय आदि मौके पर थे। टूर्नामेंट में 16 टीम ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...