धनबाद, अक्टूबर 22 -- Dhanbad News: टाटा मालकेरा फुटबॉल ग्राउंड में विजयादशमी के अवसर पर 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने अग्निबाण चलाकर रावण दहन की परंपरा निभाई। इसके साथ ही मैदान में मौजूद लोगों ने रंगारंग आतिशबाजी का जमकर आनंद लिया। छाताबाद के कलाकारों की शानदार आतिशबाजी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बलियापुर के कलाकारों ने करीब एक लाख रुपये की लागत से विशालकाय रावण का पुतला तैयार किया था। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने विधि-व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पूरे आयोजन के दौरान लोगों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 15 साल बाद नगर में रावण का पुतला दहन, उमड़ी भीड़ मौके पर बाघमारा सीओ गिरजानंद...