धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: सिजुआ, प्रतिनिधि। टाटा डीएवी, सिजुआ में गुरुवार को क्लस्टर-8 स्तरीय योग चैंपियनशिप में 5 डीएवी स्कूलों के 84 प्रतिभागियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजित क्लस्टर-8 योग चैंपियनशिप का उद्घाटन टाटा स्टील सिजुआ ग्रुप के चीफ विकास कुमार तथा डीएवी स्कूल की प्राचार्या चंद्राणी बनर्जी व प्राचार्य एस. मोदक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस चैंपियनशिप में टाटा डीएवी सिजुआ, बरोरा, महुदा, सीएफआरआई व जामाडोबा के कुल 84 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों के लिए सात चक्रों में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक‌ करतब दिखाकर उपस्थित लोगों को योग का करतब दिखाया। विभिन्न चक्रो में कई तरह के आसन, व्यायाम, अलोम विलोम आदि की प्रस्तुति किया। मुख्य अतिथि विकास कुमार ने कहा कि योग...