धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: जामाडोबा टाटा डीएवी स्कूल में सोमवार को अक्षय ऊर्जा व राष्ट्रीय अंतरीक्ष दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें कक्षा नौ की अमृता कुमारी ने अंग्रेजी में और साजिया खान ने हिंदी में अक्षय ऊर्जा के महत्व पर भाषण दिया। देवनंदनी ने क्विज के जरिए विद्यार्थियों से सवाल पूछे, जिसका बच्चों ने उत्साह से जवाब दिया। आदित्य कुमार गुप्ता ने अक्षय ऊर्जा से संबंधित एक मॉडल प्रस्तुत किया। प्राचार्य अमिताभ दास गुप्ता ने विद्यार्थियों को अक्षय ऊर्जा के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन भौतिक विज्ञान शिक्षक गौतम उपाध्याय ने किया। यह भी पढ़ें- डीपीबीएस में मनाया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...