Dhanbad News: टपकती छत के नीचे पढ़ने को मजबूर आंगनबाड़ी के बच्चे
धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: राजकीय बुनियादी विद्यालय गोविंदपुर परिसर में दो आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 528 गोविंदपुर-1 और 530 गोविंदपुर-3 चल रहे हैं। दोनों केंद्रों में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के 30-32 बच्चे नामांकित हैं, लेकिन सोमवार को उपस्थिति न के बराबर थी। जर्जर भवन में टपकती हुई छत के नीचे ये बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। केंद्र-1 की सेविका चैताली दास ने कहा कि मनसा पूजा की वजह से बच्चे केंद्र नहीं आ रहे हैं। वहीं केंद्र-3 की सेविका शारदा कुमारी ने बताया कि बरसात के दिनों में रास्ते कीचड़-पानी से भर गए हैं, जिससे बच्चे इस केंद्र नहीं आ पाते हैं। दोनों केंद्रों के भवन 2001 में बने थे और 25 साल में एक बार भी मरम्मत नहीं हुई। हालात यह है कि छत से पानी टपकता है, दीवारों का प्लास्टर झड़ रहा है और फर्श उखड़ चुका है। चारों तरफ उगी झाड़-झंखाड़ क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.