धनबाद, जुलाई 22 -- Dhanbad News: धनबाद। झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलॉइज फेडरेशन (महिला प्रकोष्ठ) की ओर से बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। धनबाद के निवर्तमान डीएसई आयुष कुमार के सम्मान में विदाई समारोह एवं नई डीएसई शालिनी डुंगडुंग व अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी स्वाती कुमारी के स्वागत में सम्मान समारोह धनबाद क्लब में शाम 6 बजे से होगा। इसके मुख्य अतिथि डीईओ धनबाद अभिषेक झा होंगे। यह जानकारी झारोटेफ महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रवीण कुमारी, प्रदेश प्रवक्ता अर्पिता चटर्जी एवं जिलाध्यक्ष संध्या रानी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...