धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: राजा तालाब झरिया स्थित रजक पंचायत भवन में गुरुवार को झारखंड रजक कल्याण समिति की बैठक पूर्व अध्यक्ष कैलाश रजक की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से चुनाव कराकर नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें पप्पू रजक को अध्यक्ष, दिनेश रजक को उपाध्यक्ष, रतन रजक को सचिव, राजेश कुमार रजक को सहायक सचिव, वासु रजक को कोषाध्यक्ष और रामानंद रजक को सहायक कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त अनिल रजक संगठन सचिव, विनोद रजक सहायक संगठन सचिव, मथुरा प्रसाद रजक अंकेक्षक, कैलाश प्रसाद रजक वरिष्ठ सलाहकार बने। वहीं सुनील, सुशील, उमेश, उत्तम और दिलीप रजक कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...