Dhanbad News: झारखंड मैदान में अस्थाई तालाब का होगा निर्माण
धनबाद, नवम्बर 12 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। श्री श्री सत्यम शिवम सुंदरम समिति झारखंड मैदान में छठ व्रतियों की सुविधा के लिए 60 फीट लंबा और 12 फीट चौड़ा अस्थाई तालाब का निर्माण करा रही है। पहली बार यह इंतजाम झारखंड मैदान में किया जा रहा है। झारखंड मैदान के समीप पंपू तालाब लोको टैंक में सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। इस बार छठव्रतियों को पूजा करने में परेशानी होने की संभावना थी। इसको देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। समिति के सदस्य विकास साव ने बताया कि हर साल छठ में व्रतियों को घाट पर जगह, पानी और भीड़ को लेकर परेशानी होती थी। दूर-दराज से आने वाले व्रतियों को नदी-तालाब तक जाने में दिक्कत होती थी। इसको देखते हुए समिति ने इस वर्ष से झारखंड मैदान में ही अस्थाई तालाब बनाने का निर्णय लिया गया, ताकि आसपास के सैकड़ों व्रती एक ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.