धनबाद, नवम्बर 15 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। अपना झारखंड रविवार को 26 वर्षों का हो जाएगा। 15 नवंबर-2000 को बिहार से अलग झारखंड राज्य का निर्माण हुआ तो लोगों को उम्मीद जगी कि राज्य के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। कभी बंगाल तो कभी बिहार में शामिल रहा धनबाद जिला अब झारखंड की कोयलानगरी के रूप में प्रसिद्ध है। पिछले 26 वर्षों में धनबाद में विकास की कई योजनाएं बनीं। कुछ पूरी हुई तो कुछ ऐसी योजनाएं हैं, जिसे पिछले दो दशक से पूरा होने का इंतजार है। लगभग 30 लाख आबादी वाले इस शहर में हाल के कुछ वर्षों में ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी हो गई। ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए दो दशक पुरानी मांग गया पुल का चौड़ीकरण का काम शुरू तो हुआ है, लेकिन अभी उसे बनने में एक साल से अधिक समय लग सकता है। सड़क जाम से निपटने के लिए गोविंदप...