धनबाद, नवम्बर 29 -- Dhanbad News: तेतुलमारी शक्ति चौक स्थित मलिया बगान में रविवार को झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान को लेकर जेएलकेएम की सभा होगी। शनिवार को शक्ति चौक स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी अध्यक्ष सह डुमरी विधायक डॉ जयराम महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अब तक आंदोलनकारियों की अनदेखी की है। उन्हें सम्मानजनक पेंशन भी नहीं दी गई है। इस मुद्दे को आगामी विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों और विस्थापितों के हक की लड़ाई भी पार्टी लड़ेगी। सभा के माध्यम से सरकार को मांगों पर शीघ्र पहल करने की चेतावनी दी जाएगी। समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। सभा में सुदूरवर्ती गांवों से सैकड़ों महिला-पुरुषों के शामिल होने की संभावना है। मौके पर लोकनाथ महतो, संगीता महतो, कृष्णा प्रसाद सिंह, हरिप्रसाद महतो, द...