धनबाद, सितम्बर 22 -- Dhanbad News: बलियापुर में सोमवार को प्लस टू हाई स्कूल मैदान में झारखंड सांस्कृतिक विकास मंच की ओर से जिला स्तरीय करम नृत्य-गीत प्रतियोगिता हुई। इसका उद्घाटन प्रमुख पिंकी देवी, झामुमो नेता युद्धेश्वर सिंह, उपप्रमख आशा देवी व जिप सदस्य श्वेता कुमारी ने किया। प्रतियोगिता में बलियापुर के अलावा निरसा, टुंडी सहित विभिन्न प्रखंडों से आए 150 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। विधायक चंद्रदेव महतो ने करम उत्सव को झारखंडी संस्कृति का परिचायक बताया। पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि करम उत्सव आपसी भाइचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। डीएसपी प्रकाशचंद्र महतो, राजेश महतो, विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडेय, मुखिया धनंजय महतो, चंदन भूमिहार, जगन्नाथ महतो, दिनेश सरखेल, मुखिया सुनिता मल्लिक, सीमा देवी, अध्यक्ष विवेक महतो, संयोजक सुनील महतो...