धनबाद, अगस्त 15 -- Dhanbad News: झामुमो महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान धनबाद अंचल कार्यालय में अवैध वूसली करते हैं। पार्टी के लेटर पैड पर एलपीसी देने के लिए अंचल अधिकारी पर दबाव देते हैं। यह आरोप बरमसिया के रहने वाले मोहन कुमार मंडल ने झामुमो के महानगर अध्यक्ष पर लगाते हुए राज्य के मुख्य सचिव से शिकायत की थी। सरकार के निर्देश पर एसडीएम ने पूरे मामले की जांच का निर्देश धनबाद अंचल के सीओ रामप्रवेश कुमार को दिया है।

शिकायत की सामग्री सरकार को भेजी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि अंचलाधिकारी के नाम पर महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान म्यूटेशन और एलपीसी निर्गत करने के लिए अवैध वसूली करते हैं। आम जनता यहां काम के लिए घंटों खड़ी रहती है, लेकिन खुद को झामुमो का नेता बताते हुए धड़ल्ले से काम करवा लेते हैं। अंचल कार्यालय में झामुमो के नाम पर दहशत फैलाया जा रहा...