धनबाद, अगस्त 26 -- Dhanbad News: धनबाद। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खुर्दा रोड-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन नवंबर महीने तक चलती रहेगी। गोमो होकर चलने वाली इस ट्रेन के फेरे दुर्गापूजा, दीवाली और छठ को देखते हुए बढ़ा दिए गए हैं। 01929 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खुर्दा रोड स्पेशल 27 नवंबर तक हर शुक्रवार और 01930 खुर्दा रोड-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल 29 नवंबर तक हर रविवार को चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...