Dhanbad News: झरिया से एक जौहरी को उठा कर पुलिस कर रही पूछताछ
धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: धनबाद। सरायढेला थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में ज्वेलरी शॉप में हुई गहनों की चोरी मामले में पुलिस सक्रिय है। पुलिस ने गुरुवार की शाम झरिया के सोना पट्टी से एक जौहरी को हिरासत में लिया है। उसका नाम चंदन बताया जा रहा है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार इस कांड में पुलिस ने अन्य को भी हिरासत में लिया है। उसकी निशानदेही पर चंदन को उठाया गया है। पुलिस को शक है कि चंदन चोरी के गहनों को कम दर पर खरीदता था। पुलिस उससे सच उगलवाने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: चौपारण में ज्वेलरी दुकान डकैती कांड का खुलासा, मुख्य सरगना समेत 5 अपराधी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.