धनबाद, जुलाई 29 -- Dhanbad News: जामाडोबा जल संयंत्र केंद्र में पाइपलाइन की मरम्मत कार्य के तीसरे दिन मंगलवार को भी झरिया व आस पास के क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप रही। इससे छह लाख लोग प्रभावित रहे। जलापूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों में झमाडा के प्रति आक्रोश देख गया। वहीं पीने के पानी के लिए लोग इधर उधर भटकते देखे गए। झमाडा केंद्र के 12 एमजीडी और 9 एमजीडी जलभंडारण गृह में जलभंडारण का काम रूका हुआ है। झरिया वन एवं टू में भी आपूर्ति नहीं हो सकी। केंद्र के जलभंडारण गृह के पास 18 इंची पाइप लाइन में टी और वॉल्व लगाने का काम चल रहा है। इसके लिए 30 इंची झरिया जलमीनार वाली पाइप लाइन में भी पानी बंद करना पड़ा है। वेल्डिंग का काम देर रात तक पूरा होने की संभावना है। झमाडा जेई आशुतोष राणा ने बताया कि मरम्मती कार्य अंतिम चरण में है। काम पूरा होते ही झरिय...