धनबाद, अक्टूबर 14 -- Dhanbad News: झरिया प्रतिनिधि बकरीहाट मेन रोड से लेकर बाटा मोड़ तक लंबे समय से जारी भीषण जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए धनबाद नगर निगम की ओर से बुधवार को सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्रशासनिक निर्देशों के बाद नगर निगम की टीम झरिया थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय, भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान सड़कों और सार्वजनिक नालियों पर किए गए अवैध पक्के व अस्थायी निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

झरिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर निगम की इस अचानक हुई बुलडोजर कार्रवाई से सब्जीपट्टी में अतिक्रमणकारी दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम को आते देख कई दुकानदारों ने खुद ही सड़कों और फुटपाथों पर फैलाया गया अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। निगम की टीम ने अधिकतर दुकानों को फाइन काटा गया। अधिक...