Dhanbad News: झरिया में स्वयं सेवकों ने मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव
धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झरिया नगर की ओर से रविवार की शाम श्री श्याम मंदिर परिसर में शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया। शरद पूर्णिमा को वर्ष की सबसे उज्ज्वल और औषधीय गुणों से परिपूर्ण पूर्णिमा माना जाता है। कार्यक्रम में मुख्य बौद्धिक वक्ता के रूप में मुक्तेश्वर मिश्रा ने शरद पूर्णिमा के आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति, अनुशासन और सामूहिकता से जोड़ता है और संघ के स्वयंसेवकों के लिए आत्मचिंतन और संगठन भाव को सुदृढ़ करने का अवसर है। उत्सव में मुख्य शिक्षक संदीप दत्ता तथा गण शिक्षक के रूप में डॉ नीरज पांडेय, अविनाश पांडेय, उपेंद्र सिंह, सत्यदेव सिंह और संचित मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मां लक्खी की आराधना कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.