धनबाद, सितम्बर 3 -- Dhanbad News: झरिया और इसके आसपास के क्षेत्रों में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार पारंपरिक श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और विशेषकर बच्चों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। घरों, कॉलोनियों और मुहल्लों में बच्चे बालगोपाल के स्वागत के लिए आकर्षक पंडाल और झांकियां सजाने की तैयारियों में जुटे हैं। क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे मेन रोड स्थित प्राचीन पंचदेव मंदिर, मां मंगला चंडी काली मंदिर, लालबाजार के राधा-कृष्ण मंदिर, रामजानकी मंदिर, मां कल्याणी मंदिर और कोयरीबांध स्थित राधाकृष्ण पंचदेव मंदिर में विशेष साज-सज्जा की जा रही है। इस वर्ष झरिया के श्री श्याम मंदिर परिसर में भक्ति और मनोरंजन का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: ज...