Dhanbad News: झरिया में वज्रपात से बाल बाल बचे लोग
धनबाद, जुलाई 5 -- Dhanbad News: झरिया में शुक्रवार रात अचानक आई तेज आंधी-पानी के बीच जोरदार आवाज के साथ वज्रपात हुआ। बिजली गिरने की इस घटना से मुख्य सड़क पर स्थित ट्रांसफॉर्मर और चार नंबर मोड़ पर स्थित हाई मास्ट लाइट खराब हो गए। वज्रपात के समय चार नंबर मोड़ पर हाई मास्ट लाइट के नीचे फल बेचने वाला प्रिंस नामक युवक बाल-बाल बच गया। हालांकि, वज्रपात की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक दुकानों और घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी जल गए। इनमें अरविंद शर्मा और दीपक दत्ता का इन्वर्टर शामिल है। साथ ही कई दुकानों व घरों के पंखे, एलईडी, फ्रिज और टीवी पूरी तरह खराब हो गए। वज्रपात के तुरंत बाद पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बिजली कर्मियों ने आपूर्ति तो बहाल कर दी, लेकिन ट्रांसफॉर्मर पर बिजली गिरने से उसका इंसुलेटर पूरी तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.