धनबाद, अक्टूबर 17 -- Dhanbad News: झरिया। झरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में दुर्गापूजा को लेकर चारों ओर माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। महाषष्ठी की पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न भव्य दुर्गा पूजा पंडालों और ऐतिहासिक मंदिरों में मां दुर्गा के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। झरिया के ऐतिहासिक पुराना राजागढ़, आमलापाड़ा दशेर मेला दुर्गा मंदिर, पोद्दारपाड़ा मुखर्जी मंदिर, मिशिर मेला और चक्रवर्ती मंदिर सहित विभिन्न पूजा स्थलों पर वैदिक रीति-रिवाजों के साथ अनुष्ठान संपन्न किए गए। दशेर मेला दुर्गा मंदिर में मुख्य रूप से पंडित मनीष बनर्जी और पुरोहित उत्तम बनर्जी ने विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद जैसे ही मां के द्वार खुले, पूरा झरिया क्षेत्र माता के जयकारो...