धनबाद, जुलाई 2 -- Dhanbad News: झरिया में बिजली व्यवस्था को ठीक करने के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने एक नए संवेदक को काम पर लगाया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद, झरिया के व्यवसाई गुरुवार को पोद्दार पाड़ा स्थित बिजली सब-स्टेशन पहुंचे। वहां उन्होंने नए संवेदक दीपक राणा से मुलाकात की और झरिया की बिजली समस्या को दूर करने के लिए कई जरूरी सुझाव दिए। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: विधायक ने किया नए ट्रांसफॉर्मर का लोकार्पणव्यवसाइयों के सुझाव व्यवसायियों ने संवेदक को सुझाव दिया कि क्षेत्र के पुराने और जर्जर तारों को बदला जाए, बिजली के लोड के हिसाब से नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं और जितने भी टूटे हुए पोल हैं, उन्हें बदला जाए। इस पर संवेदक दीपक राणा ने कहा कि जनता के सहयोग से ही झरिया की बिजली व्यवस्था में सुधार हो सकता है। उन्होंने भरोसा दिया कि...